Khel Mahakumbh 2021

Khel Mahakumbh 2021 : प्रदेश में खेल महाकुंभ-2021 का हुआ आगाज ,सीएम धामी ने किया शुभारंभ

उत्तराखंड देहरादून राजकाज
News Uttarakhand

Khel Mahakumbh 2021 : उत्तराखंड में आज खेल महाकुंभ-2021 की शुरूआत हो चुकी है। इस खेल महाकुंभ का शुभारंभ देहरादून के रायपुर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस दौरान खेल मंत्री अरविंद पांडे के साथ ही खेल विभाग से कई लोग मौजूद रहे। खेल महाकुंभ में इस साल 12 प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। जिसमें एथलेटिक्स, कबड्डी, वालीबाल, खो-खो, फुटबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बाक्सिंग, ताइक्वांडो, जूडो और हैंडबाल खेल शामिल हैं।

Khel Mahakumbh 2021

Khel Mahakumbh 2021 :

Khel Mahakumbh 2021

खेल महाकुंभ का उद्देश्य :

Khel Mahakumbh 2021 : इस अवसर पर सीएम धामी ने अपने संबोधन मेंं कहा कि इस खेल महाकुंभ का उद्देश्य उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है और प्रदेश के हर क्षेत्र में खिलाड़ियों को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही इस दौरान प्रदेश के मेधावी खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा। बता दें हाल ही में राज्य में नई खेल नीति भी लागू की गई है।

Khel Mahakumbh 2021

ये भी पढ़ें :  रानीपोखरी में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का हुआ भव्य स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published.