Mauni Amavasya 2022

Mauni Amavasya 2022 : मौनी अमावस्या पर हर की पैड़ी में आस्था की डुबकी

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल देहरादून धर्म/संस्कृति पर्यटन लाइफस्टाइल विशेष
News Uttarakhand

Mauni Amavasya 2022 : हमारा देश त्योहारों और उत्सवों से भरा हुआ है। आज मौनी अमावस्या यानी माघ अमावस्या है। इस मौके पर धर्मनगरी हरिद्वार की हर की पैड़ी पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। माघ महीने में अमावस्या का खास महत्व होता है।

Mauni Amavasya 2022

Mauni Amavasya 2022 : मान्यता है की इस दिन गंगा नदी में देवताओं का वास रहता है ।शायद इसीलिए माघ अमावस्या पर गंगा स्नान करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हर की पैड़ी में सुबह से ही स्नान के लिए श्रद्धालु लगातार पहुंच रहे हैं और गंगा में डुबकी लगा रहे हैं।

 

 

Mauni Amavasya 2022 : 

ये है मान्यता : 

हिंदू पंचांग के अनुसार मौनी अमावस्या माघ का दूसरा शाही स्नान होता है। अगर धार्मिक मान्यताओं की बात करें तो माघ अमावस्या पितरों और शनिदेव से ताल्लुक रखती है। कहा जाता है कि चंद्रमा और सूर्य के मिलन होने पर एक ही राशि में इस दिन अमावस्या पड़ती है।

Mauni Amavasya 2022

Mauni Amavasya 2022 : इस दिन प्रयागराज के संगम का विशेष महत्व रखता है। इस दिन यहां देव और मित्रों का संगम होता है। ज्योतिषियों का कहना है कि मौनी अमावस्या पर उपवास और मौन रहकर पूजा कहनी चाहिए। इससे मनचाहे फल की प्राप्ति होती है।

Mauni Amavasya 2022

ये भी पढ़ें :  बॉक्स ऑफिस पर फायर साबित हो रही पुष्पा, चंद दिनों में 100 करोड़ के कलेक्शन को किया पार

Leave a Reply

Your email address will not be published.