Meeting In Haldwani हल्द्वानी में मुख्य अभियंता सिंचाई का स्वागत, बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं नैनीताल राजकाज राजनीति
News Uttarakhand

Meeting In Haldwani मुख्य अभियंता सिंचाई हल्द्वानी पहुंचे जहां उनके स्वागत के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के साथ ही मीटिंग की शुरुआत की गई और सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए डायरी कैलेंडर इत्यादि भी भेंट किए गए।

पदों का चयन

जिला अध्यक्ष इ o अशोक कुमार ने कहा की नैनीताल शाखा के अंतर्गत नए पदों का सृजन किया जाना है जिसके क्रम में उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव व प्रचार-प्रसार सचिव का पद जोड़ा गया। इ o एके कटारिया को उपाध्यक्ष, इ o प्रीति पंत को प्रचार सचिव एवम इ o शाहनवाज को संयुक्त सचिव के पद सर्वसम्मति से चुना गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों के लिए को ऑर्डिनेटर का भी चुना गया। जिसमें लोक निर्माण विभाग हेतु इ o संजय पाण्डेय, पावर हेतु इ o शुभा जोशी,पेयजल हेतु इ o वी o एस o तोमर एवम सिंचाई हेतु इ अंचित रमन आदि को नियुक्त किया गया।

प्रदेश छुएगा विकास की नई बुलंदियां

बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें मुख्य बिंदु कोषागार द्वारा समय पर भुगतान न किया जाना, बिलों को अलग-अलग समय पर अलग-अलग आपत्तियां लगाकर वापस लौटा दिया जाना, अभियंताओं हेतु वाहनों की अनुपलब्धता, विभागों में अभियंताओं की कमी, नई भर्तियों का ना किया जाना इत्यादि मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। अभियंताओं द्वारा अवगत कराया गया कि यदि फील्ड में कार्य करने में अभियंताओं को किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो उसको फेडरेशन द्वारा उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा एवम विभाग एवं अभियंताओं के हितों को ध्यान में रखकर समस्याओं का समाधान निकाला जाए।

मीटिंग में इस बात पर भी जोर दिया गया कि यदि समन्वय स्थापित कर सभी विभाग एक साथ काम करेंगे व कार्यों को निष्पादित करने में आ रही समस्याओं का सही प्रकार से निराकरण किया जाएगा तो निश्चित है जिले के साथ-साथ प्रदेश भी विकास की नई बुलंदियों को छुएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.