MP CM Shivraj Singh On Haridwar Tour : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज हरिद्वार दौरे पर हैं जहां उनसे मिलने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे और दोनों के बीच मुलाकात के दौरान कई विषयों पर चर्चा भी हुई।
दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच कई मुद्दों पर हुई चर्चा :
MP CM Shivraj Singh On Haridwar Tour : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय में साथ मिलकर उत्तराखंड और मध्यप्रदेश के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया।
MP CM Shivraj Singh On Haridwar Tour :
देव संस्कृति विश्विद्यालय में दोनों के बीच हुई मुलाकात :
MP CM Shivraj Singh On Haridwar Tour : बता दें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हरिद्वार दौरे पर है और आज सुबह सीएम पुष्कर भी हरिद्वार पहुँचे जहां देव संस्कृति विश्विद्यालय में दोनो की मुलाकात हुई। इस दौरान सीएम पुष्कर ने शांतिकुंज प्रमुख डॉ प्रणव पंड्या से भी मुलाकात की।
ये भी पढ़ें : हरिद्वार में बीच सड़क पर टहलता दिखा अजगर, लगभग आधे घंटे तक लगा रहा जाम