Naga Regiment Of Kumaon

Naga Regiment Of Kumaon : नागा रेजीमेंट और कुमाऊं के जवानों ने दुर्गाकोट चोटी पर फहराया तिरंगा

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल बागेश्वर राजकाज लाइफस्टाइल विशेष
News Uttarakhand

Naga Regiment Of Kumaon : भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट और नागा रेजीमेंट के पर्वतारोही दल द्वारा दुर्गाकोट चोटी को फतह किया है। जो बागेश्वर जिले में 5818 मीटर ऊंची चोटी है जिस पर कुमाऊँ रेजीमेंट और नागा रेजीमेंट ने तिरंगा फहराया है। ऐसा पहली बार हुआ है किसी ना की किसी दल ने इस चोटी को फतह किया |

Naga Regiment Of Kumaon :

Naga Regiment Of Kumaon

चोटी पर फहराया तिरंगा : 

मेजर अशोक कपूर के नेतृत्व में कुमाऊं रेजिमेंट और नागा रेजीमेंट के 30 पर्वतारोही दल ने बागेश्वर जिले की सुंदर डूंगा घाटी में लगभग 5818 दुर्गाकोट को फतेह करके तिरंगा फहराया है। दरअसल नागौर कुमाऊँ रेजीमेंट के जवान पिछले 9 मई को रानीखेत से खर्किया पहुंचे थे और यहीं से उनका सफर शुरू हुआ। जिसके बाद उन्होंने जांतोली और कठलिया से होते हुए आगे बढ़ते गए। हालांकि मौसम खराब होने के कारण वह 5 दिन रूके भी थे जिसके बाद 16 मई से उन्होंने अपना सफर बर्फबारी के बीच शुरू किया।

Naga Regiment Of Kumaon

Naga Regiment Of Kumaon : सेना के जवानों ने एक ही रात में 30 किलोमीटर तक का सफर लगातार चलते हुए तय किया और 20 मई को सुबह 6:00 बजे चोटी पर फतह करके सूरज निकलने से पहले ही तिरंगा फहरा दिया। इस दल में गाइड स्वरूप सिंह और कुछ अन्य पर्वतारोहण भी शामिल थे। वहीं चोटी को फतह करने के बाद अब सेना की जवानों का दल वापस आ चुका है।

Naga Regiment Of Kumaon

ये भी पढ़ें : रामनगर पहुंचे जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, आंधी तूफान से हुए नुकसान का किया आंकलन

Leave a Reply

Your email address will not be published.