People Joined Congress

People Joined Congress : नैनीताल की जनआक्रोश सभा में सैकेड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं नैनीताल मिशन २०२२
News Uttarakhand

People Joined Congress : कांग्रेस पार्टी ने नैनीताल के भवाली रामलीला मैदान से जनआक्रोश सभा का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व कैबिनट मंत्री यशपाल आर्य मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान लगभग 200 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें भीमताल ब्लॉक से भाजपा के प्रमुख हरीश बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा , जिला पंचायत सदस्य गीता बिष्ट सहित 25 से अधिक ग्राम प्रधानों शामिल थे।

People Joined Congress

सरकार पर निशाना : 

People Joined Congress : इस रैली में पूर्व कैबिनट मंत्री यशपाल आर्य ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश का जो माहौल है, इसकी जिम्मेदार बीजेपी सरकार खुद है, क्योंकि भाजपा जनता से किए अपने वादों को पूरा नहीं कर पाई है। आज प्रदेश में पलायन, महँगाई, विकास, रोज़गार व आपदा के क्षेत्रों में जनता सरकार के कार्यों से परेशान हैं। जिसकी भरपाई राज्य सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में भरनी पड़ेगी।

People Joined Congress :

People Joined Congress

हरदा के वादे :

People Joined Congress : इस सभा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य सरकार पर पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में भाजपा सरकार 32 सौ युवाओं को रोजगार नहीं दे पाई साथ ही उन्होंने जनता से वादा करते हुए, उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आती है। तो वो प्रदेश में कुड़ी बाढ़ि पेंशन योजना लागू करेंगे। जिससे ग्रामीणों को लाभ मिल सके और ग्राम पंचायतों को भी विशेष अधिकार दिए जायेंगे।

People Joined Congress

ये भी पढ़ें : धामी सरकार ने चारधाम देवस्थानम बोर्ड को किया भंग

Leave a Reply

Your email address will not be published.