PM Modi Haldwani Tour

PM Modi Haldwani Tour : पीएम मोदी ने हल्द्वानी के पहले दौरे पर कुमाऊं को दी करोड़ों की सौगात

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल नैनीताल मिशन २०२२ राजकाज विशेष शख्सियत
News Uttarakhand

PM Modi Haldwani Tour : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहली बार हल्द्वानी के दौरे पर रहे। इस दौरान पीएम ने चुनावी हुंकार भरी और कुमाऊं को 17,500 करोड़ से अधिक 23 विकास योजनाओं की सौगात दी। पीएम ने विकास कार्यों और कुली बेगार आंदोलन का जिक्र करते हुए कुमाऊं एम्स की आधारशिला रखी। उनको सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। इस अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल, त्रिवेन्द्र सिंह रावत , केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट और कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

PM Modi Haldwani Tour

कुमाऊंनी में संबोधन :

PM Modi Haldwani Tour : पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरूआत कुमाऊं केसरी पंडित बद्रीदत्त पांडे का जिक्र से करी और विकास कार्यों कुली बेगार आंदोलन की बात करते हुए कुमाऊं एम्स की आधारशिला रखी, साथ ही कहा की कुमाऊं के साथ उनका गहरा नाता है। उन्होंने कुमाऊंनी भाषा में भी लोगों को संबोधित किया। जिसके बाद जनता का उत्साह और अधिक बढ़ गया।

PM Modi Haldwani Tour :

PM Modi Haldwani Tour

हल्द्वानी का विकास :

PM Modi Haldwani Tour : पहाड़ी टोपी को पहनाये जाने पर पीएम मोदी ने इसे सम्मन की बात बताया साथ ही उन्होंने कहा कि हल्द्वानी के ओवरऑल विकास के लिए सरकार 2,000 करोड़ की योजना लाई जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कुमाऊं एम्स और जगजीवन राम सरकारी मेडिकल कॉलेज की आधारशिला भी रखी। वहीं इस बात का आश्वासन दिया कि इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए लगातार विकास कार्य किये जा रहे हैं।

PM Modi Haldwani Tour

विपक्ष पर निशाना :

PM Modi Haldwani Tour : वहीं अपने संबोधन में पीएम मोदी ने विपक्ष और हरीश रावत पर तंज कसते हुए कहा कि आज देश व प्रदेश की जनता सच जान चुकी है, लोगों ने विपक्ष का कच्चा चिट्ठा खोल दिया है। इस दौरान हरीश रावत का नाम ना लेते हुए उन पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग है, जो कहते थे कि​ चाहे उत्तराखंड को लूट लो, पर मेरी सरकार बचा लो। ऐसे लोग उत्तराखंड से प्यार कर ही नहीं सकते।

PM Modi Haldwani Tour

ये भी पढ़ें : पिथौरागढ़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Leave a Reply

Your email address will not be published.