Police Constable Accused Husband

Police Constable Accused Husband : हल्द्वानी में कांस्टेबल पति पर लगा जहर देकर मारने का आरोप, मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड क्राइम गढ़वाल/कुमाऊं नैनीताल राजकाज राजनीति हेल्थ बुलेटिन
News Uttarakhand

Police Constable Accused Husband : हल्द्वानी में कांस्टेबल पर पत्नी को जहर देकर मारने का आरोप लगा है। महिला पुलिसकर्मी ने अपने कांस्टेबल पति और ससुराल वालों पर जान से मारने का प्रयास करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

 

Police Constable Accused Husband

Police Constable Accused Husband : अवैध संबंध बनाए

महिला पुलिसकर्मी के अपने पति और ससुरालियों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाने का मामला सामने आया है। पीड़िता महिला पुलिसकर्मी ने अपने कांस्टेबल पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि उसके पति का अन्य महिला से अवैध संबंध है। इतना ही नहीं पति और उसके ससुराल वालों ने उसे जहर देकर मारने की कोशिश की जिसके चलते वह पैरालाइज का शिकार हो गई है। पीड़िता का कहना है कि उनकी शादी 2010 में हुई और 2015 में ससुराल वालों की मारपीट के चलते उसका गर्भपात हो गया जिसकी शिकायत उसने काठगोदाम थाने में दर्ज करवाई थी लेकिन आपसी समझौते के बाद सब कुछ ठीक हो गया और उनके दो बच्चे भी हुए।

Police Constable Accused Husband

पीड़िता का कहना है कि उसका पति का किसी अन्य महिला से चल रहा है जिसके चलते उसने उसे मारने की भी कोशिश की। वहीं काठगोदाम पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

 

Police Constable Accused Husband

ये भी पढ़ें : आस्था की डुबकी लगाने के लिए भारी संख्या में हरिद्वार पहुंच रहे श्रद्धालु, आज ​नहान का है विशेष महत्व

Leave a Reply

Your email address will not be published.