Prakash Rawat On Congress

Prakash Rawat On Congress : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने किया पलटवार, कांग्रेस को दी सलाह

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं नैनीताल राजकाज राजनीति
News Uttarakhand

Prakash Rawat On Congress : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा के भाजपा के नेताओं और पदाधिकारियों के विरुद्ध केस दर्ज कराने को दिए बयान पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि अगर कांग्रेसी समय रहते थोड़ी भी मेहनत राहुल गांधी को लेकर न्यायालय में कर लेती तो आज उन्हें राजनैतिक अभियान चलाने की घोषणा नहीं करनी पड़ती। अभी भी समय है क्योंकि ऐसे कई मामलों में उनके नेता पर प्रक्रिया चल रही है। जिसमें उन्हें जवाब देना पड़ सकता है।

 

Prakash Rawat On Congress

Prakash Rawat On Congress : राहुल गांधी पर की जाती मेहनत

प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कहा कि कांग्रेस स्वतंत्र हैं आपत्तिजनक बयानों पर मुक्कदमे दर्ज कराने के लिए। लेकिन हैरानी होती है कि उनके नेताओं को अपने अपमान का अहसास इतनी देर से हुआ वह भी जब राहुल गांधी को ओबीसी समाज के अपमान पर सजा मिली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की शार्ट टाइम मेमोरी लॉस से पता चलता है कि वे भावनाविहीन हो गए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ घोषणाबाजियों में अपने राजनैतिक आन्दोलन चला रही है।

Prakash Rawat On Congress

Prakash Rawat On Congress : एक और हाथ से हाथ जोड़ों का दावा करते हैं दूसरी तरफ जय भारत सत्याग्रह का फिर मेरा घर राहुल का घर और अब महीने भर आंदोलन का कार्यक्रम और ऐसा हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस की संगठन टीम का गठन तक नहीं है और दावा एक साथ कई आंदोलन चलाने के किये जा रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले अपनी पार्टी बचाने और फिर पार्टी में लोकतंत्र बचाने की चिन्ता करनी चाहिए। रही देश में लोकतन्त्र की तो वह पीएम मोदी के नेतृत्व में बहुत मजबूत है।

 

Prakash Rawat On Congress

 

ये भी पढ़ें : बारिश से फसल हुई बर्बाद, सीएम धामी ने दिए नुकसान का आंकलन करने के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published.