Priyanka Gandhi In Uttarakhand : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को फतह करने के लिए कांग्रेस पार्टी एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। तो वहीं आज पार्टी अपना मेनिफेस्टो लॉन्च करने जा रही है जिसके लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी देहरादून पहुंच गई है। थोड़ी देर में प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में ‘उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ जारी करते हुए 70 विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी।
70 विधानसभाओं में वर्चुअल रैली होगी आयोजित :
Priyanka Gandhi In Uttarakhand : मिशन 2022 को धार देने के लिए कांग्रेस पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतर गई है। आज इसी क्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तराखंड दौरे पर हैं। जहां वह पार्टी का घोषणापत्र ‘उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ जारी करेंगी
Priyanka Gandhi In Uttarakhand :
और साथ ही देहरादून में 70 विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल रैली को भी संबोधित करेंगी। कांग्रेस के इस मेनिफेस्टो में बिजली, पानी, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित कई चुनावी मुद्दे शामिल रहेंगे।
ये भी पढ़ें : बंशीधर भगत ने भाजपा पार्टी के लिए किया ये दावा