Ranipokhari Bridge Dehradun

Ranipokhari Bridge Dehradun : क्या 6 महीने में बन जाएगा रानीपोखरी पुल ?

गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल देहरादून पर्यटन मिशन २०२२ राजकाज विशेष
News Uttarakhand

Ranipokhari Bridge Dehradun : देहरादून जिले का रानीपोखरी पुल आखिरकार छ महीने में बन जाने की उम्मीद है। पुल के निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क निधि से 1618.55 लाख रुपए की स्वीकृति दे दी है और प्रदेश से एप्रोच रोड के लिए 3 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं। वहीं प्रशासन ने दावा किया है कि 280 मीटर लंबे पुल का निर्माण अब 6 महीने में हो जाएगा। दरअसल 27 अगस्त 2021 में भारी बारिश के कारण जाखन नदी के उफान में यह पुल ढह गया था। इसके बाद से ही इलाके का यातायात बाधित हो रहा है।

Ranipokhari Bridge Dehradun

2 लेन में बनेगा पुल : 

Ranipokhari Bridge Dehradun : शासन ने इस पुल के निर्माण के लिए हिमालयन कंस्ट्रक्शन कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी है। देहरादून ऋषिकेश रोड पर रानीपोखरी में जाखम नदी के ऊपर यह पुल फोर लेन नहीं जबकि 2 लेन में बनाया जा रहा है। रानीपोखरी की तरफ से 79 मीटर और राजधानी देहरादून की तरफ से 166 मीटर एप्रोच रोड बनाई जाएगी।

Ranipokhari Bridge Dehradun : 

Ranipokhari Bridge Dehradun

प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव आरके सुधांशु का कहना है कि पुल के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्माण करने वाली कंपनी को 6 महीने में पुल तैयार करने के आदेश दे दिए गए हैं साथ ही इस निर्माण कार्य मैं शासन और जिला प्रशासन के द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

Ranipokhari Bridge Dehradun

ये भी पढ़ें : इनका होगा भाग्योदय, ये राशि वाले पैसों के लेन-देन में बरतें सावधानी

Leave a Reply

Your email address will not be published.