Ritu Khandudi Joined Sant Sammelan

Ritu Khandudi Joined Sant Sammelan : संत सम्मेलन में शामिल हुई ऋतु खंडूडी कहा – संत समाज हमारी धरोहर

उत्तराखंड देहरादून धर्म/संस्कृति राजकाज विशेष हरिद्वार
News Uttarakhand

Ritu Khandudi Joined Sant Sammelan : हरिपुर कलां में हरिसेवा आश्रम ट्रस्ट के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष में संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण पहुंची और इस दौरान उन्होंने सभी प्रमुख धर्माचार्य, अखाड़ों के संत, महंत और महामंडलेश्वर से आशीर्वाद लिया।

Ritu Khandudi Joined Sant Sammelan :

Ritu Khandudi Joined Sant Sammelan

संत समाज हमारी धरोहर : 

वार्षिकोत्सव में संत समाज ने ऋतु खंडूडी का सम्मान किया और इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि संत समाज हमारी धरोहर हैं, वह किसी एक जाति व समुदाय के नहीं बल्कि समस्त मानव जाति के कल्याण के लिए अपना संदेश देते हैं। उन्होेंने कहा की हमारे देश, हमारे समाज की एक विशेषता रही है कि उसमें आंतरिक कमजोरियों, आंतरिक बुराइयों को दूर करने की प्रक्रिया भी साथ-साथ चलती रहती है।

Ritu Khandudi Joined Sant Sammelan : 

Ritu Khandudi Joined Sant Sammelan

इसके साथ ही कहा की संत व महापुरुषों का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा। हमें देश के सम्मानित पदों पर रहते हुए भी समाज सेवा से जुड़े रहना चाहिए, समाज सेवा व सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। हमारा देश अध्यात्म व संस्कृति के बल पर आगे रहा है और बढ़ता रहेगा।

Ritu Khandudi Joined Sant Sammelan : उन्होंने कहा की हरिसेवा आश्रम ट्रस्ट दीनदुखी असहाय, वंचित, गरीब की सेवा के क्षेत्र में हमेशा से ही सहभागिता निभाता चला आ रहा है। ट्रस्ट द्वारा लॉकडाउन अवधि में भी गरीब असहाय लोगों की सेवा की गई थी |

Ritu Khandudi Joined Sant Sammelan

ये भी पढ़ें : विकास कार्यों पर जसपुर दौरा में सांसद रमेश पोखरियाल निशंक , कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published.