Scheduled Mandal President Died

Scheduled Mandal President Died : भाजपा अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रात बिगड़ी तबीयत

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं नैनीताल राजकाज राजनीति हेल्थ बुलेटिन
News Uttarakhand

Scheduled Mandal President Died : लालकुआं भाजपा अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश आर्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने कल महेश आर्य को नशे की हालत में परिजनों को सौंपा था जिसके बाद रात उसकी तबीयत बिगड़ गई लेकिन सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

Scheduled Mandal President Died

Scheduled Mandal President Died : नशे की हालत में मिला

बिंदुखात्ता निवासी भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महेश आर्य की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बुधवार को महेश के घर वालों ने उसके लापता होने की जानकारी पुलिस को दी थी जिसके बाद लालकुआं पुलिस ने उधमसिंह नगर से महेश आर्य को नशे की हालत में पाया और उसे उसके परिजनों को सौंप दिया।

Scheduled Mandal President Died

लेकिन रात महेश की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई।

 

Scheduled Mandal President Died

 

ये भी पढ़ें : तीर्थयात्रियों के ऊपर चढ़ी बस, हादसे में 5 की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published.