Self Employment BY Madan Upadhyay

Self Employment BY Madan Upadhyay : बुरांश का जूस बनाकर स्वरोजगार की मुहिम चला रहे मदन उपाध्याय

उत्तराखंड उत्तरकाशी गढ़वाल/कुमाऊं टिहरी गढ़वाल देवभूमि पोलखोल पिथौरागढ़ राजकाज रोजगार विशेष
News Uttarakhand

Self Employment BY Madan Upadhyay : थल तहसील के ग्राम पंचायत दयोकाली के32 वर्षीय युवा मदन उपाध्याय धीरे-धीरे स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। प्राकृतिक संसाधनों से वह न केवल सेहतमंद उत्पाद तैयार कर हैं बल्कि रोजगार के अवसरों को भी बढ़ा रहे हैं। थल क्षेत्र के मदन उपाध्याय बूरांश का जूस तैयार कर युवाओं को स्वरोजगार की राह दिखा रहे हैं।

Self Employment BY Madan Upadhyay

मदन ने सहकारी संघ का किया गठन :

Self Employment BY Madan Upadhyay : मदन ने स्वरोजगार के लिए उन्नति स्वायत्त सहकारी संघ का गठन किया। उन्होंने आसपास उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों की जानकारी जुटाई और बुरांश को रोजगार का माध्यम बनाने का निर्णय लिया। मुनस्यारी, लामाघर, पमतोड़ी, भातड़ के जंगल में बहुतायत में होने वाले बुरांश के फूल से जूस निकालने की उन्होंने ट्रेनिग ली और अपनी मुहिम में जुट गए।

Self Employment BY Madan Upadhyay

Self Employment BY Madan Upadhyay : 

उन्होंने अपने साथ तीन अन्य युवाओं को भी जोड़ा और थल में ही जूस बनाने की इकाई स्थापित की। मदन ग्रामीणों से बुरांश के फूल खरीद रहे हैं। स्वास्थ के लिए उत्तम माना जाने वाला बुरांश का जूस बाजार में 160 रुपये लीटर तक बिक रहा है। मदन ने बताया कि वह जितना जूस तैयार कर रहे हैं उसकी खपत स्थानीय बाजार में ही हो जा रही है। जल्द ही वह अपनी इकाई का विस्तार कर उत्पादन बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।

Self Employment BY Madan Upadhyay

700 लीटर जूस बनाते हैं मदन :

Self Employment BY Madan Upadhyay : मदन बुराश से 700 लीटर लगभग जूस बनाते हैं इससे लगभग वह 1 लाख का शुद्ध आय होती है वही इस काम में 3 लोगों को लगाया गया है जिनको 8 हजार रूपया प्रतिमाह देते हैं पिछले वर्ष भर इसके अलावा आवाले का आचार, हल्दी का पिठा, फूल की खेती, होली का कलर बनाते हैं जिससे लगभग पांच लाख की कमाई होती है पिछले तीन वर्षों से यह काम कर रहे हैं।

Self Employment BY Madan Upadhyay

गहरे लाल रंग का होता हैं बुरांश :

Self Employment BY Madan Upadhyay : राज्य के पर्वतीय जिलों में खिलने वाला बुरांश गहरे लाल रंग का होता है। वनस्पति शास्त्री डा.जेसी पंत के मुताबिक फूल की पत्तियों में पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन सी और आयरन पाया जाता है। बुरांश में एंटी हिपेरग्लिसेमिक गुण होता है। इससे रक्त में शुगर की मात्रा नियंत्रित होती है। मधुमेह को नियंत्रित करने में भी यह सहायक है। क्वेरसेटिन, रुटीन, कौमारिक जैसे एक्टिव कंपाउंड पाए जाते हैं जो स्वास्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।

पढ़िए पूरी खबर : क्या यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए कुटिया बनांएगे हरीश रावत ?

Leave a Reply

Your email address will not be published.