State BJP Organization's New Team

State BJP Organization’s New Team : उत्तराखंड में प्रदेश भाजपा संगठन की नई टीम का एलान, इनको मिली जिम्मेदारी

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल देहरादून मिशन २०२२ राजकाज विशेष शख्सियत
News Uttarakhand

State BJP Organization’s New Team : राज्य में भाजपा संगठन की नई टीम की सूची जारी हो चुकी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नए प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।

State BJP Organization’s New Team :

State BJP Organization's New Team

मिली जिम्मेदारी : 

दरअसल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड भाजपा की नई कार्यकारिणी पर मुहर लगा दी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। सूची में कई युवा चेहरे और महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। सबसे पहले युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी अल्मोड़ा जिले के शशांक रावत को दी गई है। वहीं महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी रुद्रप्रयाग से श्रीमती आशा नौटियाल को दी गई है।

State BJP Organization’s New Team : 

State BJP Organization's New Team

इस सूची में 8 नेताओं बलवंत सिंह भौयारल, कैलाश शर्मा, कुलदीप कुमार, डॉ कल्पना सैनी, श्रीमती नीतू देवी, मुकेश कोली, शैलेंद्र बिष्ट और देशराज कर्णवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। तो खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट और आदित्य कोठारी को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

State BJP Organization's New Team

State BJP Organization’s New Team : इसके अलावा श्रीमती मीना गंगोला, आदित्य चौहान, मीरा रतूड़ी, हेमा जोशी, लीलावती राणा, राकेश नैनवाल, गुरविंदर सिंह चंडोक और विकास शर्मा को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। वही प्रदेश मीडिया प्रभारी का प्रभाव मनवीर सिंह चौहान के पास ही है।

State BJP Organization's New Team

ये भी पढ़ें :  उत्तराखंड के इस पूर्व राज्य मंत्री को धोखाधड़ी में पांच साल की सजा

Leave a Reply

Your email address will not be published.