State Got DEO's Approval

State Got DEO’s Approval : राज्य को मिली डी0ई0ओ0 की मंजूरी, सैनिक कल्याण मंत्री ने जताया आभार

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल देहरादून नैनीताल मिशन २०२२ राजकाज विशेष शख्सियत
News Uttarakhand

State Got DEO’s Approval : प्रदेश को केन्द्र सरकार से अब दो डी0ई0ओ0 की मंजूरी मिल चुकी है। जिसको लेकर सैनिक कल्याण मंत्री यानी गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को पत्र लिखकर आभार जताया है।

State Got DEO’s Approval : 

State Got DEO's Approval

केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी : 

 

अब प्रदेश की राजधानी देहरादून और कुमांऊ के रानीखेत में रक्षा संपदा कार्यालय खोलने को लेकर मंजूरी मिल चुकी है। जिसको लेकर सैनिक कल्याण मंत्री ने रक्षा मंत्री और रक्षा राज्य मंत्री का धन्यवाद किया और इसके साथ ही कहा कि केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद प्रदेश में दो रक्षा संपदा कार्यालय खुल रहे हैं जिसके लिए उन्होंने पूरे प्रदेश की तरफ से उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के सभी सैनिकों और पूर्व सैनिकों को भूमि संबंधित मामले को लेकर मेरठ या बरेली के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। रक्षा संपदा विभाग रक्षा भूमि का सारा रिकार्ड रखता है और विभाग के पास रक्षा भूमि के प्रबंधन का जिम्मा भी होता है।

State Got DEO's Approval

State Got DEO’s Approval : जहां रक्षा संपदा कार्यालय खोलने की राज्य में लंबे समय से मांग चल रही थी। रक्षा संपदा कार्यालय खुलने का आदेश जारी होने पर प्रदेश के सैनिक परिवारों को बहुत सी सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा गणेश जोशी ने आशा जताई है कि जल्द ही गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज की लीज को भी मंजूरी मिल जाएगी।

State Got DEO's Approval

ये भी पढ़ें :  जून में 8 दिन बैंकों में नहीं होंगे काम, देंखे लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published.