Statewide Demonstration Of Congress

Statewide Demonstration Of Congress : महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, सरकार को दी ये चेतावनी

उधमसिंह नगर उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल धर्म/संस्कृति मिशन २०२२ राजकाज विशेष हरिद्वार
News Uttarakhand

Statewide Demonstration Of Congress : देश के साथ ही उत्तराखंड में भी बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने आज सरकार के खिलाफ प्रदेश व्यापी प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस ने सरकार पर आम जनता का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है देश में महंगाई बढ़ती ही जा रही है जिसका साफ तौर पर असर गरीब जनता की जेब पर पढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है

Statewide Demonstration Of Congress : 

Statewide Demonstration Of Congress

देहरादून, खटीमा, हरिद्वार के साथ ही कई जगहों पर किया प्रदर्शन : 

बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने आज प्रदेश भर में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन किया। इसी क्रम में राजधानी देहरादून में भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में इंदिरा नगर से पैदल मार्च निकालते हुए लसियाल चौक तक विशाल जुलूस निकाला तो वही खटीमा के साथ ही हरिद्वार में भी कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

Statewide Demonstration Of Congress

 

भाजपा के राज में लगातार बढ़ रही महंगाई : 

Statewide Demonstration Of Congress : इस दौरान कांग्रेस ने कहा की भाजपा सरकार गरीब जनता के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रही है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि आज पेट्रोल डीजल की कीमतें आसमान छू रही है और घरेलू गैस की कीमतों में भी लगातार इजाफा हो रहा है जिसने आम जनता की कमर को पूरी तरीके से तोड़ दिया है। कांग्रेस का कहना है कि जिस जनता ने भरोसा जताकर भाजपा को सत्ता सौंपी है आज वही भाजपा घमंड के मद में आकर उसी जनता के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रही है जो कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसे ही सरकार को चेताने के लिए प्रदर्शन करेगी।

ये भी पढ़ें : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने उप राष्ट्रपति से की मुलाकात

Leave a Reply

Your email address will not be published.