Tiranga Rally In Dehradun

Tiranga Rally In Dehradun : देहरादून में निकली तिरंगा रैली, जनता से सीएम धामी की खास अपील

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल देहरादून मिशन २०२२ राजकाज विशेष शख्सियत
News Uttarakhand

Tiranga Rally In Dehradun : हर घर तिरंगा अभियान के तहत देहरादून के गांधी मैदान में तिरंगा रैली निकाली गई। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और डीजीपी अशोक कुमार के साथ भाजपा के कई कार्यकर्ता भी शामिल हुए, इस दौरान सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा रैली निकाली और जनता से खास अपील की।

Tiranga Rally In Dehradun : 

Tiranga Rally In Dehradun

प्रभात फेरी :

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है और आज देहरादून में प्रभात फेरी निकाली गई। इस प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। इस दौरान सीएम धामी ने सभी प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों में तिरंगा जरूर लगाएं। सीएम धामी ने तिरंगा रैली में शामिल होकर देश के स्वतंत्रता में शहीद हुए अमर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रभात फेरी से पूरे राज्य में देशभक्ति का संदेश जाएगा और इस साल आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं ।

Tiranga Rally In Dehradun

Tiranga Rally In Dehradun : राज्य के 20 लाख घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें संस्थाओं और गैर सरकारी संगठनों को शामिल किया गया है। बता दें कि हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा और उत्तराखंड में इसे उमंग और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

Tiranga Rally In Dehradun

ये भी पढ़ें :  सरकारी स्कूलों में जल्द खोले जायेंगे अटल टिंकरिंग लैब

Leave a Reply

Your email address will not be published.