Uttarakhand Election 2022

Uttarakhand Election 2022 : पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने प्रत्याशियों का बायोडाटा भी नहीं पता

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं नैनीताल मिशन २०२२
News Uttarakhand

Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड राज्य का किला बचाने के लिए कांग्रेस पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरी हुई है। जहां पार्टी के कई कद्दावर नेता घर—घर जाकर लोगों के साथ संवाद कर मिशन 2022 की जीत के लिए आशीर्वाद मांग रहे। तो उधर प्रत्याशियों के समर्थन में उतरे कार्यकर्ता भी अपनी पार्टी को मिशन 2022 का खिताब दिलाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है। इन सबके बीच हैरानी की बात ये है कि जिन प्रत्याशियों के समर्थन में कार्यकर्ता उतरे रहे हैं उनके प्रत्याशी किस सीट से चुनावी हुंकार भर रहे हैं इसकी सुध कार्यकर्ता को ही नहीं है।

 

Uttarakhand Election 2022 :   

हरीश रावत का घर नहीं पता : Uttarakhand Election 2022

Uttarakhand Election 2022 : ऐसे में सवाल ये उठता है कि चले तो हैं वोट मांगने लेकिन प्रत्याशियों का ही बायोडाटा नहीं है। दरअसल जहां एक तरफ लालकुआं सीट से चुनावी दंगल में उतरे हरीश रावत इन दिनों पूरी प्लानिंग के साथ जीत को फतह करने के लिए रणभूमि में उतर गए है और घर—घर जाकर जनता से सीधा संवाद कर चुनाव प्रचार कर रहे। इस बीच प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगने वाले कार्यकर्ताओं को यह नहीं पता कि हरीश रावत कहां रहते हैं। जो कहीं न कहीं पार्टी के साथ—साथ कार्यकर्ताओं पर सवालिया निशान खड़ा करता है। Uttarakhand Election 2022

 

ये भी पढ़ें : खराब मौसम के बीच सीएम धामी का डोर टू डोर कैंपेन

Leave a Reply

Your email address will not be published.