Uttarakhand Got Best Horticulture Award

Uttarakhand Got Best Horticulture Award : उत्तराखण्ड़ को मिला बेस्ट बागवानी अवार्ड

उत्तराखंड देहरादून राजकाज
News Uttarakhand

Uttarakhand Got Best Horticulture Award : केन्द्र सरकार ने इस बार उत्तराखंड को बेस्ट बागवानी स्टेट 2021 पुरस्कार से नवाजा है। नई दिल्ली में आयोजित एग्रीकल्चर लीडरशिप कॉन्क्लेव 2021 में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर ने उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को यह पुरस्कार दिया। पुरस्कार मिलने के बाद देहरादून लौटे सुबोध उनियाल ने कहा कि कृषि बागवानी के क्षेत्र में प्रदेश के अंदर सरकार ने बेहतर काम किए हैं उसी का परिणाम हैं ये पुरस्कार हमें मिला।

Uttarakhand Got Best Horticulture Award

 

Uttarakhand Got Best Horticulture Award :

देखिये पूरा वीडियो :

नम्बर वन पर बने रहना चुनौती : 

Uttarakhand Got Best Horticulture Award : वहीं कृषि मंत्री उनियाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के मिशन के तहत राज्य सरकार काम कर रही है। राज्य में बागवानी की संभावनाओं को बेहतर करने के लिए जो भी जरूरी हो सकता था। उस क्षेत्र में हमारे कर्मचारियों व अधिकारियों ने काम किये है, साथ ही इसके लिए बागवानों की भी अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा पुरस्कार मिलने के बाद हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गयी है, क्योंकि नम्बर वन आने से ज्यादा नम्बर वन पर बने रहना बड़ी चुनौती है।

Uttarakhand Got Best Horticulture Award

ये भी पढ़ें :  नैनीताल में नयन मटका रहीं ये हसीन अदाकारा

Leave a Reply

Your email address will not be published.