Uttarakhand Tribal Festival :

Uttarakhand Tribal Festival : केन्द्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड जनजाति महोत्सव में जमाया रंग

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देहरादून मनोरंजन
News Uttarakhand

Uttarakhand Tribal Festival :  : राजधानी देहरादून में तीन दिवसीय उत्तराखण्ड जनजाति महोत्सव का शुभारम्भ किया। इस महोत्सव का शुभारम्भ केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुण्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। महोत्सव के परिसर में प्रदर्शनी के साथ ही कई उत्पादों के स्टाल भी लगाए गए हैं।

Uttarakhand Tribal Festival

Uttarakhand Tribal Festival : इस अवसर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उनकी कर्मभूमि और जन्मभूमि का संबध जनजाति संस्कृतियों से रहा है। जहां पिथौरागढ़ में भोटिया संस्कृति से तो खटीमा में थारु-बुक्सा जनजाति से रिश्ता रहा है। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान सीएम धामी और अर्जुन मुंडा कलाकारों के साथ जमकर थिरके।

Uttarakhand Tribal Festival :

Uttarakhand Tribal Festival :

प्रदेश सरकार की सराहना : 

Uttarakhand Tribal Festival :  इस दौरान केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने जनजातियों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किये कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस जनजाति महोत्सव के माध्यम से सभी जनजातियों को एक मंच मिला है। इसमें जनजातियों के लोक जीवन, सांस्कृतिक विरासत, लोक और परम्पराओं को एक नया जीवन मिला है।

Uttarakhand Tribal Festival :

Uttarakhand Tribal Festival :  : उन्होंने कहा कि देश में पीएम मोदी ने जनजाति समाज को सम्मान देने का काम किया है। इसी को देखते हुए भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती को गौरव दिवस के रूप में आयोजित किया जा रहा है। वहीं राज्य में जनजाति क्षेत्रों में विकास और शिक्षा की व्यवस्थाओं के लिये उन्होंने सीएम से प्रस्ताव भेजने की अपेक्षा की।

Uttarakhand Tribal Festival :

ये भी पढ़ें : केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने ली प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक, चुनाव साधने की बनाई कार्य योजना

Leave a Reply

Your email address will not be published.