World Environment Day 2022

World Environment Day 2022 : विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम धामी ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, कही ये बड़ी बात

उत्तराखंड देहरादून राजकाज हरिद्वार
News Uttarakhand

World Environment Day 2022 : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर उत्तराखंड में कई कार्यक्रमों के साथ ही एक गोष्ठी का भी आयोजन किया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग करते हुए बच्चों के साथ मिलकर जल, जंगल और जमीन का संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। इस दौरान सीएम धामी ने पौधरोपण भी किया। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि गोष्ठी के माध्यम से सभी लोगों को हिमाचल राज्य में पर्यावरण का संरक्षण होना बहुत जरूरी है इसलिए जल, जंगल और जमीन को कैसे संरक्षित किया जाए इस पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इकोलॉजी और इकोनॉमी दोनों का संतुलन बना रहे हैं इस पर विशेष फोक्स करने की आवश्यकता है। वहीं उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने भी विश्व पर्यावरण दिवस पर फलदार पौधों का रोपण किया।

World Environment Day 2022

World Environment Day 2022 : वन प्रभाग ने भी किया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर देशभर में पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण की एक्टिविटीज की जा रही हैं। हरिद्वार में भी वन प्रभाग द्वारा जन सहभागिता से वृक्षारोपण किया गया।

World Environment Day 2022

World Environment Day 2022 : गंगा वाटिका में वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों और अन्य सामाजिक संगठनों ने 75 रुद्राक्ष के पौधे समेत कई पौधे लगाए। डीएफओ दीपक सिंह का कहना है कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के सहयोग से गंगा वाटिका को नगर वन बनाने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बहुत जल्द यह नगर वन हरिद्वार के प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन में एक होगा।

World Environment Day 2022

ये भी पढ़ें : जुबिन नौटियाल की आवाज़ का कायल हुआ IIFA, इस फिल्म के लिए जीता बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.