Actress Alia Bhatt : बॉलीवुड के चार्मिंग कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने फैंस को एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। अब आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं जिसको लेकर आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है।
Actress Alia Bhatt :
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इस बात का ऐलान सोशल मीडिया के जरिए किया। जिस पर उन्होंने लिखा है कि “उनका बेबी जल्द आने वाला है।” जिसके बाद उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। जिसके बाद यह खबर तेजी से फैल गई है। जहां कपल को उनके फैंस की लगातार बधाइयां मिल रही है
Actress Alia Bhatt :
वहीं इंडस्ट्री के सभी स्टार भी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। इसके अलावा पूरी कपूर फैमिली में खुशी की लहर है तो एक्ट्रेस नीतू कपूर और रणबीर कपूर की बहन ने भी उन्हें बधाइयां दी हैं। बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इस साल 14 अप्रैल को शादी की थी और शादी के ढाई महीने बाद ही इस कपल ने फैंस को खुशखबरी दे दी है।
ये भी पढ़ें : जौनपुर के ऐतिहासिक मौण मेला में पकड़ी जाती हैं मछलियां