Badhanital The Beautiful Place

Badhanital The Beautiful Place : प्राकृतिक सौंदर्य की पहचान है बधाणी ताल, पर्यटक स्थल के रूप में होगा विकसित

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं पर्यटन राजकाज राजनीति रुद्रप्रयाग लाइफस्टाइल
News Uttarakhand

Badhanital The Beautiful Place : रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दुरस्त क्षेत्र बधाणीताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों व जन प्रतिनिधियों के साथ बधाणीताल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जाने पर विस्तार से चर्चा की।

 

Badhanital The Beautiful Place

Badhanital The Beautiful Place : जिलाधिकारी ने की चर्चा

आपको बता दें कि जनपद के विकास खंड जखोली के दूरस्थ क्षेत्र में स्थित प्राकृतिक सौंदर्य से लबालब बधाणीताल में पर्यटन की अपार संभावनाए है इस ताल ने रंग बिरंगी मछलीयों के साथ यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता खुद ही अपनी ओर आकृषित करती हैं मगर जरूरत है इस सुंदर क्षेत्र को भव्य पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की। जिलाधिकारी ने कहा कि यहां पर प्राकृतिक सुंदरता है और इस तरह के पर्यटक क्षेत्रों के विकसित होने से स्थानीय स्तर पर आर्थिकी की प्रबल संभावनाएं है ग्रामीणों के साथ चर्चा करते हुए बधाणीताल का प्राकृतिक तरीके व अनावश्यक छेड़छाड़ के और अधिक विकसित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Badhanital The Beautiful Place

उन्होंने कहा कि यहां पर्यटन की दृष्टि से विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाएगी ताकि बधाणीताल में पर्यटकों की आवाजाही के साथ ही स्थानीय लोगों की आय का भी स्रोत बन सके। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए होम स्टे जबकि बच्चों के लिए एडवेंचर्स एक्टिविटी आदि के लिए जल्दी ही संबंधित अधिकारियों के साथ कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

 

Badhanital The Beautiful Place

 

ये भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का वाइब्रेंट विलेज माणा का दौरा टला, रेल हादसे के बाद लिया फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published.