Chamoli Bus Accident

Chamoli Bus Accident : दुल्हन लेके लौट रही बारात हुई दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत 10 घायल

उत्तराखंड क्राइम गढ़वाल/कुमाऊं चमोली
News Uttarakhand

Chamoli Bus Accident : चमोली जिले के जोशीमठ ब्लॉक में देर रात शादी से लौट रही एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गई। वाहन में सवार 12 लोग घायल हो गये जिसमें से 2 की मौत हो गई। सूचना पर पहुॅंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सभी को स्वास्थ्य केेंद्र प​हुॅंचाया।

Chamoli Bus Accident

Chamoli Bus Accident : घायलों का उपचार जारी

घटना मारवाड़ी—थैंग मार्ग की है जहां दुल्हन को लेकर लौट रही बारात एक सड़क हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक जोशीमठ ब्लॉक स्थित थैंग गांव आनंद सिंह के पुत्र प्रवेश का विवाह था। जिसकी बारात थैंग गांव से किमाणा गांव गई थी। वापस लौटत समय बारात में शामिल एक वाहन अनियत्रंण होकर 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। बस में सवार 12 लोग घायल हो गये जिसमें से 2 लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुॅंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र जोशीमठ पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।

Chamoli Bus Accident

 

यह भी पढ़े : चारधाम यात्रा को लेकर उत्साहित श्रद्धालु, अब तक 1 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published.