CM Dhami In Janta Milan Program

CM Dhami In Janta Milan Program : जनता मिलन कार्यक्रम में सीएम पुष्कर ने किया प्रतिभाग, समस्याएं सुन किया मौके पर निस्तारण

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं चम्पावत देवभूमि पोलखोल पर्यटन मिशन २०२२ विशेष शख्सियत
News Uttarakhand

CM Dhami In Janta Milan Program : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों कुमाऊं दौरे पर हैं। जहां सीएम पुष्कर ने आज चंपावत जिले के टनकपुर में स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

CM Dhami In Janta Milan Program

इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी जनता से मिले और उनकी समस्याओं को सुन त्वरित निस्तारण किया और जिनकी समस्या नहीं सुलझ सकी उनके लिए निस्तारण के समाधान खोजने के लिए अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।

CM Dhami In Janta Milan Program : 

जनता की समस्याओं का सीएम ने किया निस्तारण : 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कुमार दौरे के दूसरे दिन चंपावत स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया ।इस दौरान सीएम ने जनता की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना और उनका मौके पर ही निस्तारण भी किया। यही नहीं जिन की समस्याओं का निदान आज नहीं हो पाया उनके लिए सीएम पुष्कर ने अधिकारियों को निर्देशित किया की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए|

CM Dhami In Janta Milan Program

सीएम ने जनता को किया संबोधित : 

CM Dhami In Janta Milan Program : इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनता को संबोधित करते हुए सरकार के विकास कार्यों के बारे में बताया और कहा कि जनता की सेवा में भाजपा सरकार लगातार जुटी हुई है। बता दें इस मौके पर जनता ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से चंपावत विधानसभा सीट से उप चुनाव लड़ने की मांग की। जिसको लेकर सीएम पुष्कर ने कहा कि चंपावत की जनता और स्थानीय विधायक द्वारा जो विश्वास जताकर मुझे चंपावत व बनबसा, टनकपुर से उप चुनाव लड़ने की मांग की गई है उसे मैं आवश्यक रूप से हाईकमान के सामने जरूर रखूंगा।

CM Dhami In Janta Milan Program

ये भी पढ़ें : नवरात्रि के पहले दिन चैती मेले का हुआ आगाज, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published.