Hemvati Nandan Bahuguna

Hemvati Nandan Bahuguna : हेमवंती नंदन बहुगुणा की 103वीं जयंती आज, सीएम पुष्कर ने माल्यार्पण कर किया नमन

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल देहरादून मिशन २०२२ राजकाज विशेष शख्सियत
News Uttarakhand

Hemvati Nandan Bahuguna : अविभाजित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री स्व. बहुगुणा जी की 103वीं जयंती देहरादून में भी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. बहुगुणा जी के द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए उनकी फोटो पर माल्यार्पण किया और उनको नमन किया।

Hemvati Nandan Bahuguna : 

Hemvati Nandan Bahuguna

बहुगुणा जी थे एक कुशल प्रशासक : 

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर, पंहुच कर स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्व. बहुगुणा जी कुशल प्रशासक, औजस्वी वक्ता और प्रखर राजनेता थे। उन्होंने अपनी विलक्षण बौद्धिक प्रतिभा के बल पर भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनायी।

Hemvati Nandan Bahuguna

उनके द्वारा किए कार्य हमेशा प्रेरणा देंगे : 

Hemvati Nandan Bahuguna : मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री और केन्द्र में मंत्री रहते हुए अनेक योजनाएं शुरू करवायी और प्रदेश हित के लिए कई कदम उठाये। यही नहीं वह पर्वतीय राज्यों के विकास के लिये सदैव तत्पर रहते थे और उनके द्वारा किए गए कार्य हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।

ये भी पढ़ें :  देहरादून के ब्राइटलैंड स्कूल में 11 साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव, स्कूल दो दिन के लिए बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published.