IMA POP 2021

IMA POP 2021 : IMA POP में देश को मिले 319 जांबाज युवा अफसर

उत्तराखंड देहरादून राजकाज विशेष
News Uttarakhand

IMA POP 2021 : भारतीय सैन्य अकादमी में आज पासिंग आउट परेड की सेरेमनी हुई। देश विदेश को आज 387 सैन्य अधिकारी मिले हैं और 319 भारतीय कैडेट्स भारतीय थल सेना में अधिकारी के तौर पर शामिल हुए। परेड के बाद भारतीय थल सेना में 319 भारतीय कैडेट्स बतौर अधिकारी शामिल हुए। इसके साथ ही 8 मित्र देशों को देहरादून भारतीय सैन्य अकादमी से 68 कैडेट्स पास आउट होकर बतौर सैन्य अधिकारी शामिल होंगे।

IMA POP 2021

राष्ट्रपति संबोधन :

IMA POP 2021 : IMA की पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने निरीक्षण अधिकारी के तौर पर परेड की सलामी ली। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में सभी कैडेट्स से आह्वान किया कि राष्ट्र की सेवा के लिए खुद को समर्पित करने का द्ढ़ निश्चय करें और आधुनिक युग में युद्ध की तकनीक बदल गई है।इसलिए सैन्य अधिकारियों को भी अब इन तकनीकों को अपनाना होगा।

IMA POP 2021

नहीं मनाया जश्न :

IMA POP 2021 : इस बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह भी शामिल हुए साथ ही डीजीपी अशोक कुमार भी अपने परिवार के साथ आईएमए में मौजूद रहे। बता दें सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नि के निधन के बाद आईएमए में पीओपी और पीपिंग सेरेमनी रस्म तो की गई। लेकिन जश्न नहीं मनाया गया।

IMA POP 2021 :

IMA POP 2021

अवॉर्ड से सम्मान :

एसीए अनमोल गुरुंग- स्वॉर्ड ऑफ ऑनर
एसीए अनमोल गुरुंग- ऑर्डर ऑफ मेरिट में स्वर्ण पदक
केरेन कॉय – चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर
बीओ तुषार सपरा – रजत पदक
बीसीए आयुष रंजन – कांस्य पदक

IMA POP 2021

ये भी पढ़ें : उत्तराखण्ड राज्य के रुद्रप्रयाग जिले में हिमालय पर्वत की गोद में केदारनाथ मन्दिर।

Leave a Reply

Your email address will not be published.