Makar Sankranti 2022

Makar Sankranti 2022 : मकर संक्राति पर नहीं होगा गंगा स्नान, बॉर्डर पर सख्ती

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं धर्म/संस्कृति विशेष
News Uttarakhand

Makar Sankranti 2022 : प्रदेश में कोरोना और ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर गंगा स्नान पर रोक लगा दी है। जिसके बाद पुलिस ने भी सख्ती करना शुरू कर दिया है। जिसके बाद बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई है और श्रद्धालुओं को वापस भेजा जा रहा है। वहीं पंलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मकर संक्राति पर हरिद्वार या ऋषिकेश ना आयें।

Makar Sankranti 2022

 

पुलिस की सख्ती : 

Makar Sankranti 2022 : राज्य में मकर संक्रांति पर कोरोना संक्रमण के कारण गंगा स्नान के लिए प्रशासन द्वारा रोक लगाई गई है। दरअसल मकर सक्रांति पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से कई श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आते हैं। लेकिन गंगा स्नान पर रोक लगाने के बाद राज्य की सीमाओं पर पुलिस बल, और पीएसी तैनात हैं और सख्ती बरतते हुए सख्ताई की जा रही है। वहीं बॉर्डर पर चेकिंग के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

Makar Sankranti 2022 : 

Makar Sankranti 2022

मकर संक्रांति : 

Makar Sankranti 2022 : मकर संक्रांति पर्व पर गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि मकर संक्रांति पर पवित्र नदियों में स्नान और दान करने से कष्टों दूर होते हैं। कहा जाता है कि इस दिन इस दिन सूर्य का धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश होता है और सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर जाते हैं। जिसके बाद सभी शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। इस दिन गुड़, तिल, मूंग की खिचड़ी का सेवन किया जाता है।

Makar Sankranti 2022

 

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्रियों की पीएम मोदी लेंगे वर्चुअल बैठक, सीएम पुष्कर भी लेंगे भाग, देंगे कोरोना की जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published.