Republic Day 2023

Republic Day 2023 : उत्तराखंड में 74 वें गणतंत्र दिवस की धूम, सीएम धामी ने फहराया तिरंगा

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देहरादून राजकाज राजनीति लाइफस्टाइल
News Uttarakhand

Republic Day 2023 : देश के साथ ही उत्तराखंड में भी 74 वें गणतंत्र दिवस की धूम देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। सीएम धामी ने सभी को संविधान की शपथ भी दिलाई।

 

Republic Day 2023

Republic Day 2023 : संविधान की शपथ दिलाई

74 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास और बलबीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत और श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर योगदान देना होगा।

Republic Day 2023

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार तेजी से कार्य कर रही है और सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश को विकास के साथ ही 2025 तक ड्रग्स फ्री स्टेट बनाया जाए।

 

Republic Day 2023

 

ये भी पढ़ें : शख्स को सालों पहले हुआ अनहोनी घटना का आभास, टाइमट्रैवल की इस घटना से सब हैरान

Leave a Reply

Your email address will not be published.