Questions On Vigilance : उत्तराखंड में साल 2016 के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्ती परीक्षा में धांधली के बीच अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष एस राजू ने इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद उन्होंने विजिलेंस की कार्यवाही पर सवाल उठाए हैं।
Questions On Vigilance :
अध्यक्ष का इस्तीफा :
दरअसल प्रदेश में पेपर लीक विवाद बाद चयन आयोग के अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया और उन्होंने कहा कि “मैंने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया है साथ ही कहा कि नकल माफिया नहीं चाहते कि भर्तियों की प्रक्रिया पारदर्शी रहे।” इसके साथ ही उन्होंने विजिलेंस पर सवाल उठाते हुए कहा की पेपर लीक को लेकर उन्होंने लगभग छ बार से ज्यादा विजिलेंस के अधिकारियों को कार्यवाही के लिए लेटर लिखा था। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने सिर्फ मुकदमा दर्ज किया और कोई कार्यवाही नहीं की।
Questions On Vigilance : एस राजू ने बताया की विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज करने के अलावा कार्यवाही नहीं की थी। जो विजिलेंस की भूमिका पर भी सवाल खड़े करता है। वहीं पेपर लीक मामले को लेकर कई बार एफआईआर दर्ज हुई है। लेकिन पुलिस स्तर से भी कोई कार्यवाही नहीं की गई।
ये भी पढ़ें : मिलावटखोरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कसी नकेल, नोटिस जारी