Bjp Dialogue Program : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा प्रदेश भर में महा जनसंपर्क अभियान चला रही है। महा जनसंपर्क अभियान के तहत देहरादून के निजी होटल में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री समेत प्रदेश के बड़े भाजपा नेता शामिल हुए।
Bjp Dialogue Program : उपलब्धियां गिनाई जा रही
मोदी सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर देहरादून के एक निजी होटल में बीजेपी ने संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और सीएम धामी संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस दौरान भाजपा ने 9 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार और पिछले 7 वर्षों में राज्य की भाजपा सरकार की उपलब्धियों और जन विकास कार्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
ये भी पढ़ें : गणेश जोशी ने हरीश रावत को दी नसीहत, राजनीति छोड़कर भजन कीर्तन करें