AAP In Uttarakhand Mission 2022

AAP In Uttarakhand Mission 2022 : मिशन 2022 के लिए आप पार्टी का चुनावी वादा, सरकार बनने पर भ्रष्टाचार पर लगेगा विराम

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल मिशन २०२२ राजकाज विशेष शख्सियत हरिद्वार
News Uttarakhand

AAP In Uttarakhand Mission 2022 : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनैतिक दल जोरों-शोरों से तैयारियों में जुटे हैं। वही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड दौरे पर हरिद्वार में हैं। अपने तीन दिन के खास दौरे में उन्होंने पार्टी की स्टेट यूनिट से मुलाकात के बाद जनता से कई चुनावी वायदे किए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा अगर उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो भ्रष्टचार पर लगेगा विराम।

AAP In Uttarakhand Mission 2022

प्रेस वार्ता केजरीवाल ने 10 बिंदुओं का एजेंडा रखा :

AAP In Uttarakhand Mission 2022 : धर्म नगरी हरिद्वार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए केजरीवाल ने 10 बिंदुओं का एजेंडा रखा। इस दौरान उनके साथ मंच पर कर्नल अजय कोठियाल समेत कई नेता मौजूद रहे। प्रेस वार्ता में केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में आप की सरकार बनते ही 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों को शानदार बनाने के लिए ठोस रणनीति बनाकर कार्य किये जाएगे।

AAP In Uttarakhand Mission 2022 :

AAP In Uttarakhand Mission 2022

शहीद सैनिकों के परिवार वालों को देगे सम्मान धनराशि : 

AAP In Uttarakhand Mission 2022 : इस दौरान केजरीवाल ने शहीद सैनिकों के परिवार वालों को सम्मान राशि के तौर पर 1 करोड़ की धनराशि देने का वादा करते हुए कहा कि इसमें पैरामिलिट्री और पुलिस के जवानों को भी जोड़ा जाएगा। साथ ​ही 18 साल से अधिक की महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये भी दिए जाएंगे। केजरीवाल ने चुनावी वादा करते हुए कहा कि हर घर को रोजगार देंगे। अपनी प्रेस वार्ता में उन्होंने यह भी कहा कि अगर प्रदेश के लोग उनकी पार्टी को चुनकर सत्ता में भेजेंगे तो हर परिवार को पांच साल में करीब 10 लाख रुपये का फायदा होगा।

AAP In Uttarakhand Mission 2022

ये भी पढ़ें : टोल टैक्स मांगने पर युवकों ने धारदार ​हथियार से कर्मचारियों पर किया ​हमला, दो गंभीर घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published.