CM's Gift To Anganwadi Women

CM’s Gift To Anganwadi Women : सीएम धामी का आंगनबाड़ी महिलाओं को तोहफा, इतना बढ़ाया मानदेय

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देहरादून
News Uttarakhand

CM’s Gift To Anganwadi Women : दिवाली पर धामी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 1800 और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 1500 रुपए मानदेय बढ़ोतरी की है। इसके अलावा आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 1500 रुपए मासिक मानदेय वृद्धि किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही शासन ने आंगनबाड़ी केंद्रों को खोलने के भी आदेश जारी कर दिए हैं।

सीएम धामी ने वादा किया पूरा :

CM's Gift To Anganwadi Women

CM’s Gift To Anganwadi Women : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने का वादा किया था। जिसको धामी सरकार ने पूरा कर लिया है। सीएम धामी ने आश्वासन देते हुए कहा था कि दीपावली से पहले सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हित में निर्णय लेगी। ठीक दिवाली से पहले धामी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा देते हुए मानदेय में बढ़ोतरी की है। जिसके चलते अबराज्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मासिक वेतन 9,300, सहायिका का 5,250 और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 6250 हो जाएगा।

 

ये भी पढ़े : जिला प्रशासन की कोविड वैक्सीनेशन के लिए अनोखी पहल

Leave a Reply

Your email address will not be published.