CM Dhami In Kedarnath

CM Dhami In Kedarnath : सीएम धामी ने पीएम के दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं रुद्रप्रयाग
News Uttarakhand

CM Dhami In Kedarnath : सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम पहुंच कर बाबा केदारनाथ के दर्शन किये। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया साथ ही प्रधानमन्त्री मोदी के केदारनाथ आगमन के लिए 5 नवम्बर को की जा रही तैयारियों का जायजा भी लिया। मुख्यमंत्री ने तीर्थ पुरोहितों और पंडा समाज के प्रतिनिधियों से भी वार्ता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जन भावनाओं का सम्मान करने वाली सरकार है। तीर्थों के पंडा, पुरोहित और पुजारियों के मान सम्मान को कोई ठेस नहीं पहुंचाई जायेगी। हम सकारात्मक दृष्टिकोण से चारधाम, पंडा, पुरोहित और पुजारी समाज के सम्मान और धार्मिक आस्था की गरिमा के सम्मान के लिए तत्पर हैं।

CM Dhami In Kedarnath :

शंकराचार्य की समाधि का लोकार्पण:

CM Dhami In Kedarnath

CM Dhami In Kedarnath : इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बाबा केदार के प्रति विशेष आस्था और श्रद्धा है। उनका उत्तराखण्ड को दुनिया की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी के तौर पर विकसित करने का विजन है। आधुनिक इतिहास में पहली बार इतने बङे पैमाने पर केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि का लोकार्पण करने के साथ ही उनकी प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री डाॅ हरक सिंह रावत और मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद थे।

ये भी पढ़े : सीएम धामी का आंगनबाड़ी महिलाओं को तोहफा, इतना बढ़ाया मानदेय

Leave a Reply

Your email address will not be published.