Premchand Agarwal wishes Happy Diwali

Premchand Aggarwal Wishes Happy Diwali : विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देहरादून
News Uttarakhand
Premchand Aggarwal Wishes Happy Diwali : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने दीपावली पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि की मंगलकामना की है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कार से जुड़ा यह पर्व संकल्प और निष्ठा का भी संदेश देता है। यह पर्व स्वच्छता का भी प्रतीक है।  दीपावली असत्य, अन्याय एवं शोषण के खिलाफ संघर्ष एवं विजय का उत्सव है। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, कपट व कटुता पर सरलता व सद्भाव की विजय का भी द्योतक है।

Premchand Aggarwal Wishes Happy Diwali :

Premchand Aggarwal Wishes Happy Diwa

जनता से अपील:

Premchand Aggarwal Wishes Happy Diwali : विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हम सब दीपावली परंपरा के अनुसार इस पर्व को मिल-जुलकर मनाएं। हमारे घर के साथ-साथ सभी के घरों में उजाला हो ऐसा प्रयास करें। विधानसभा अध्यक्ष ने कोरोना संक्रमण से सुरक्षा हेतु सतर्कता रखने का भी आह्वान किया। वहीं  दीपावली के शुभ पर्व पर विधानसभा अध्यक्ष ने  101 जरूरतमंद, असहाय लोगों को अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से 6 लाख रुपये के आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.