Actress Shahnaz Gill : अपने चुलबुले अंदाज़ से हर किसी के दिलों में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल अब खेत में धान बोते हुए नजर आई। शहनाज गिल ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह धान बोते हुए दिखाई दे रही हैं और उनका वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
Actress Shahnaz Gill :
किसानों के साथ चावल की खेती :
शहनाज गिल ने बारिश में खेती करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह पानी के बीच धान रोती हुई दिखाई दे रही हैं और इस दौरान वह काफी खुश नजर आ रही हैं। इस वीडियो में शहनाज गिल किसानों के साथ चावल की खेती के लिए धान बो रहे हैं। ये वीडियो मुंबई के पास एक गांव का है वहीं शहनाज गिल को अपने बीच पाकर किसान भी काफी खुश नजर आये। इसके साथ ही शहनाज गिल किसानों के साथ चावल की खेती और बारीश में जमकर मस्ती की। इतना ही नहीं शहनाज ने किसानों के साथ खाना भी खाया और काफी खुश दिखाई दे रही थी।
Actress Shahnaz Gill : इसके अलावा उनकी चप्पल में कीचड़ लग जाता है जिसके बाद वो कहती हैं कि अब मेरी चप्पल करोड़ों की बिकेगी क्यूकिं इसमें देश की मिट्टी लगी है। शहनाज की इस वीडियो को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। बात करें शहनाज के करियर की तो वह सलमान खान के साथ कभी ईद कभी दिवाली से डेब्यू कर रही हैं।
ये भी पढ़ें : मानसून के हालातों पर गढ़वाल कमीश्नर ने अधिकारियों को निर्देश किए जारी