Avalanche In Chamoli

Avalanche In Chamoli : चमोली में आया एवलॉच, हिमस्खलन का वीडियो वायरल

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं चमोली पर्यटन राजकाज राजनीति लाइफस्टाइल
News Uttarakhand

Avalanche In Chamoli : चमोली के जोशीमठ में भू धसाव के बाद आज एक बार फिर प्रकृति ने अपना कहर बरपाया है। चमोली के हिमालय क्षेत्र में आज एवलॉच की घटना हुई है जिसमें हिमस्खलन का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में मलारी गांव के पास ग्लेशियर टूटकर कुंती नाले में समाता हुआ दिखाई दे रहा है।

 

Avalanche In Chamoli

Avalanche In Chamoli : मलारी गांव के पास टूटा ग्लेशियर

हिमालय क्षेत्र चमोली में एवलॉच आया है। बताया जा रहा है कि मलारी गांव के पास ग्लेशियर टूटा है जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में मलारी गांव के पास ग्लेशियर टूटकर कुंती नाले में समाता हुआ दिखाई दे रहा है। बता दें कि ये नाला भारत चीन सीमा को जोड़ने वाले बॉर्डर की सड़क पर है हालांकि हिमस्खलन से अभी तक किसी भी प्रकार की कोई नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

Avalanche In Chamoli

बता दें कि सर्द मौसम के साथ ही चमोली में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी का दौर जारी है जिसके कारण आज एवलॉन्च की घटना भी सामने आई है।

 

Avalanche In Chamoli

 

ये भी पढ़ें : गंगोत्री में बर्फबारी से मौसम हुआ सुआवना, चांदी सी चमकी पर्वत श्रृंखलाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published.