Cm Dhami Launches Campaign : केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विशेष संपर्क अभियान के तहत देहरादून के विशिष्ट नागरिकों से मुलाकात की। सीएम धामी ने महंत देवेंद्रदास महाराज और पद्मश्री डॉ. बसंती बिष्ट से मुलाकात कर उनसे भेंट की।
Cm Dhami Launches Campaign : कार्यों पर चर्चा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महानगर देहरादून के विशिष्ट नागरिक पद्मश्री डॉ. बसंती बिष्ट से डिफेंस कॉलोनी उनके निजी आवास में और श्री झंडा साहिब में महंत देवेंद्रदास महाराज से मुलाकात कर उनसे बातचीत की।
इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा किए गए विभिन्न कार्य पर विस्तार से चर्चा की गई। बता दें कि केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : भारी बारिश से रानीपोखरी मोटर मार्ग बंद, आवाजाही हुई ठप