Cm Dhami Performed Kanya Puja

Cm Dhami Performed Kanya Puja : शारदीय नवरात्रि की महानवमी आज, सीएम धामी ने किया कन्या पूजन

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देहरादून
News Uttarakhand

Cm Dhami Performed Kanya Puja : शारदीय नवरात्र की महानवमी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास पर कन्या पूजन किया। इस दौरान सीएम धामी ने सभी प्रदेशवासियों को महानवमी की बधाई देते हुए उत्तराखंड की सुख समृद्धि की कामना भी की। सीएम धामी ने इसके बाद भाजपा पार्टी कार्यालय में पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भी कन्या पूजन किया।

 

Cm Dhami Performed Kanya Puja

 

Cm Dhami Performed Kanya Puja : पार्टी कार्यालय में महानवमी की धूम

 

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी की धूम देखने को मिल रही है। आम से लेकर खास लोग महानवमी पर कन्या पूजन कर रहे है। तो वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी नवरात्र की नवमी पर मुख्यमंत्री आवास में विधि विधान से कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को पैर धुलाकर उनको भोजन कराया।

 

Cm Dhami Performed Kanya Puja

 

Cm Dhami Performed Kanya Puja : जिसके बाद सीएम धामी ने बीजेपी मुख्यालय पर शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर सीएम धामी के साथ पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड की सुख समृद्धि की कामना की।

 

 

 

Cm Dhami Performed Kanya Puja

ये भी पढ़ें : काशीपुर पहुंचे सीएम धामी, 9 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Leave a Reply

Your email address will not be published.