Dhami In UP Election 2022

Dhami In UP Election 2022 : उत्तराखंड के बाद अब उत्तरप्रदेश रण में धामी, करेंगे चुनावी प्रचार—प्रसार

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल मिशन २०२२ राजकाज विशेष
News Uttarakhand

Dhami In UP Election 2022 : उत्तराखंड में चुनावी महासंग्राम खत्म होने के बाद अब सीएम पुष्कर सिंह धामी उत्तरप्रदेश के रण में भी रंग जमाने के लिए उत्तरप्रदेश पहुंचेंगे। जहां सीएम धामी वोटरों को लुभाते हुए दिखाई देंगे यही नहीं सीएम धामी के अलावा उत्तराखंड भाजपा के 80 नेता उत्तरप्रदेश में चुनावी प्रचार—प्रसार करेंगे जिसमें मंत्री, विधायकों के नाम शामिल हैं।

Dhami In UP Election 2022 : 

Dhami In UP Election 2022

सीएम धामी के साथ ही 80 लोग करेंगे प्रचार : 

Dhami In UP Election 2022 : उत्तराखंड के बाद अब उत्तरप्रदेश में भी चुनावी प्रचार प्रसार करने के लिए सीएम धामी उत्तरप्रदेश जाएंगे उनके साथ ही उत्तराखंड भाजपा के 80 लोग भी चुनावी प्रचार प्रसार में हिस्सा लेंगे। लेकिन सीएम धामी की बात करें तो उनका उत्तरप्रदेश से गहरा नाता है दहसल सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपनी उच्च शिक्षा उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनउ से ग्रहण की है। उन्होंने लखनउ विश्वविद्यालय से स्नातक, परास्नातक और साथ ही कानून की डिग्री भी ली है। यही नहीं अपने कॉलेज के दिनों से ही सीएम पुष्कर सिंह धामी कॉलेज की राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं।

Dhami In UP Election 2022

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महामंत्री रहे हैं सीएम धामी : 

Dhami In UP Election 2022 : कॉलेज के दिनों में सीएम धामी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महामंत्री भी रहे हैं। इसी बात से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि उत्तराखंड के साथ ही उत्तरप्रदेश की राजनीति में भी सीएम पुष्कर की लोकप्रियता कितनी ज्यादा रही है।

Dhami In UP Election 2022

Dhami In UP Election 2022 : ऐसे में अब सीएम पुष्कर सिंह धामी की इसी लोकप्रियता का फायदा उठाने के लिए और उत्तरप्रदेश में चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करने के लिए उत्तराखंड से सीएम धामी अब उत्तरप्रदेश जाकर एक बार फिर वहां की राजनीति में पुराने पुष्कर बनकर युवाओं के साथ ही जनता को लुभाने का काम करेंगे।

ये भी पढ़ें : राज्य में यात्रियों की अब नहीं होगी आरटी पीसीआर जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published.