Dhanteras 2021

Dhanteras 2021 : धनतेरस पर बाजारों में बढ़ी रौनक

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल धर्म/संस्कृति
News Uttarakhand

Dhanteras 2021 : आज पूरे देशभर में धनतेरस की धूम है। लगातार दो वर्षों से कोरोना की मार झेल रहे व्यापारियों को धनतेरस पर राहत मिली है। दीपावली और धनतेरस के मौके पर सर्राफा बाजार में आभूषण की जमकर खरीदारी चल रही है। माना जाता है कि इस दिन गहने खरीदने से लक्ष्मी की कृपा बरसती है। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ ही कुबेर की भी पूजा की जाती है। लगातार दो वर्षों से कोरोना की मार झेल रहे व्यापारियों को धनतेरस पर राहत मिली है। आज बाजारों में खासी भीड़ देखने को मिली और लोगों ने जमकर खरीदारी की।

Dhanteras 2021 :

Dhanteras 2021

व्यापारियों में उत्साह :

Dhanteras 2021 : दो वर्षों से ठप्प पड़े व्यापार पर धनतेरस के दिन लोगों ने जमकर खरीदारी कर व्यापारियों को राहत दी है। इस वर्ष ग्राहकों की भीड़ देखकर व्यापारियों में खासा उत्साह है और बाजार में आने वाले ग्राहक जमकर खरीदारी कर रहे हैं। वहीं ग्राहकों को लुभाने के लिए नये डिजाइनों के अभूषणों के साथ ही चांदी के सिक्के और लक्ष्मी गणेश की चांदी की मूर्तियां बिक्री के लिए दुकानों में रखी गई हैं।

Dhanteras 2021

ये भी पढ़ें : केएमवीएन कोसी नदी में करा रहा राफ्टिंग का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published.