Gangotri Yamunotri Dham Opened

Gangotri Yamunotri Dham Opened : अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट, पुष्प वर्षा से हुआ तीर्थयात्रियों का स्वागत

उत्तराखंड उत्तरकाशी गढ़वाल/कुमाऊं धर्म/संस्कृति पर्यटन राजकाज राजनीति लाइफस्टाइल विशेष
News Uttarakhand

Gangotri Yamunotri Dham Opened : उत्तराखंड में आज से चारधाम यात्रा का आगाज़ हो गया है। अक्षय तृतीय के अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस पल के साक्षी बने और उन्होंने गंगा पूजन के बाद पुष्प वर्षा के साथ तीर्थयात्रियों का स्वागत किया।

 

Gangotri Yamunotri Dham Opened

Gangotri Yamunotri Dham Opened : सीएम धामी ने किया गंगा पूजन

गंगोत्री धाम के कपाट जहां 12:35 मिनट पर खुले तो वहीं यमुनोत्री के कपाट 12:41 मिनट पर खुले। इसके साथ ही मां गंगा की भोगमूर्ति और छड़ी गंगोत्री धाम में विराजमान हुई। वहीँ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस मौके पर धाम पहुंचे और गंगा पूजन किया।

Gangotri Yamunotri Dham Opened

पूजा-अर्चना के बाद विधिवत रूप से सीएम की मौजूदगी में गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। इसके बाद यमुनोत्री धाम के कपाट खुले। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पहुंचे तीर्थयात्रियों का सीएम धामी ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।

 

Gangotri Yamunotri Dham Opened

 

ये भी पढ़ें : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बना पिंक वेंडिंग जोन, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published.