Harda And Godiyal Targeted BJP

Harda And Godiyal Targeted BJP : हरदा और गणेश गोदियाल ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देहरादून
News Uttarakhand

Harda And Godiyal Targeted BJP :  देहरादून के कांग्रेस मुख्यालय में संयुक्त प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रेसवार्ता की जिसमें गणेश गोदियाल ने राज्य सरकार पर कांग्रेस के कार्यक्रम को बाधित करने का आरोप लगाया। दअरसल कांग्रेस आगामी 10 नवंबर को हल्द्वानी से विजय संकल्प शंखनाद कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही थी। जिसमें यशपाल और उनके बेटे संजीव आर्य के स्वागत अभिनंदन का कार्यक्रम रखा गया था। वहीं बीजेपी ने कांग्रेस के इस कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर सीएम का कार्यक्रम रख दिया।

Harda And Godiyal Targeted BJP:

Harda And Godiyal Targeted BJP

Harda And Godiyal Targeted BJP : जिसके बाद प्रशासन ने सीएम के कार्यक्रम के चलते कांग्रेस के कार्यक्रम को स्थगित करने को कहा। ऐसे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने इस पूरे घटनाक्रम को तानाशाही करार दिया है। इसके साथ कांग्रेस अब हल्द्वानी में विजय संकल्प शंखनाद कार्यक्रम का आयोजन 11 नवंबर को करेगी और बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई के विरोध में विशाल रैली 29 नवंबर को गैरसैंण में निकाली जाएगी

देखिये पूरा वीडियो :

उत्तराखण्ड क्रांति दल को झटका :

Harda And Godiyal Targeted BJP : आज कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में यूकेडी के एक दर्जन से ज्यादा नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। कांग्रेस में शामिल होने के बाद सभी ने कांग्रेस को सत्ता में लाने का संकल्प लिया। वहीं पत्रकारों से बातचीत में हरीश रावत ने कहा कि यूकेडी नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस को बड़ी ताकत मिलेगी। इतना ही नहीं अभी यूकेडी के चार सौ से ज्यादा नेताओं को भी कांग्रेस में शामिल कराया जाएगा। इसके लिए कांग्रेस के शीर्ष नेता पौड़ी जाकर सभी को पार्टी में शामिल कराएंगे।

Harda And Godiyal Targeted BJP

ये भी पढ़ें : बड़ी खबर: कुंभ कोविड टेस्ट घोटाले के आरोपी दंपति गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published.