Hemkund Sahib Doors Opened

Hemkund Sahib Doors Opened : जो बोले सो निहाल के जयकारों के साथ खुले हेमकुंड साहिब के कपाट

उत्तराखंड चमोली धर्म/संस्कृति पर्यटन
News Uttarakhand

Hemkund Sahib Doors Opened : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरूआत होने के बाद आज विधि विधान के साथ हेमकुंड साहिब के कपाट भी खुल गए है। पंच प्यारों की अगुवाई में पांच हजार श्रद्धालु इस पल के साक्षी बने। वहीं हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Hemkund Sahib Doors Opened

Hemkund Sahib Doors Opened : इतनी ऊंचाई पर स्थित हैं हेमकुंड साहिब

सिखों के विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हेमकुंड साहिब समुद्रतल से 15225 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। कोरोना के चलते पिछले 2 वर्षों से बाधित पड़ी हेमकुंड साहिब की यात्रा के सुचारू होने से भ्यूंडार घाटी में उल्लास का माहौल है।

Hemkund Sahib Doors Opened

बता दें कि हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने से पहले लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट खोले गए। इसके बाद हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की प्रक्रिया सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हुई। सुबह 10 बजे पंच प्यारों की अगुवाई में पांच हजार श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब में मत्था टेका। इसके बाद 11:15 शबद कीर्तन जबकि दोपहर 12:30 बजे हेमकुंड साहिब में इस साल की पहली अरदास हुई।

Hemkund Sahib Doors Opened

ये भी पढ़ें : देहव्यापार में लिप्त गिरोह को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता, छापेमारी कर 5 लोगों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published.