Khel Mahakumbh 2022

Khel Mahakumbh 2022 : हल्द्वानी में खेल महाकुंभ 2022 की हुई शुरूआत, बच्चों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका

उत्तराखंड खेल जगत गढ़वाल/कुमाऊं नैनीताल राजनीति
News Uttarakhand

Khel Mahakumbh 2022 : हल्द्वानी में आज से खेल महाकुंभ 2022 का आगाज हो गया है। इस खेल महाकुंभ में जिले के करीब 400 छात्र-छात्राएं को हिस्सा लेने के साथ ही अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। 9 दिनों तक चलने वाले खेल महाकुंभ में कई तरह के खेलों का आयोजन किया जाएगा।

 

Khel Mahakumbh 2022

Khel Mahakumbh 2022 : स्थानीय खेलों का होगा बोलबाला

मिनी स्टेडियम में आज से 9 दिवसीय खेल महाकुंभ 2022 की शुरूआत होने से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकेगा। खेल महाकुंभ की शुरूआत जिला पंचायत अध्यक्ष नैनीताल बेला तोलिया ने करते हुए कहा कि महाकुंभ में जिले के करीब 400 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेगे। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में अलग अलग प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी जो 9 दिन तक चलेगी।

Khel Mahakumbh 2022

उन्होंने कहा कि इस बार के खेल महाकुंभ की खास बात ये है कि इसमें स्थानीय खेलों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में लड़कियों ​की रूचि अधि​क दिख रही है जो अच्छे संकेत को दर्शा रही है।

 

Khel Mahakumbh 2022

ये भी पढ़ें : बस और ट्रक की भीषण टक्कर, हादसे में एक यात्री की मौत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.