Landslide In Joshimath

Landslide In Joshimath : जोशीमठ में जारी प्रकृति का कहर, भू धंसाव के बाद अब बारिश बढ़ा सकती है मुसीबतें

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं चमोली राजकाज राजनीति
News Uttarakhand

Landslide In Joshimath : उत्तराखंड का शहर जोशीमठ जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, सैर सपाटे और साहसिक खेलों के लिए लोगों के बीच मशहूर है लेकिन अब वहीं शहर लोगों के लिए दहशत का विषय बना हुआ है। जोशीमठ में लगातार हो रहे भू धंसाव के बीच अब मौसम जोशीमठ के लोगों के लिए बड़ा संकट पैदा कर सकता है। मौसम विभाग ने जोशीमठ समेत प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में 4 दिन का बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 

Landslide In Joshimath

Landslide In Joshimath : 849 घर प्रभावित

चमोली जिले में स्थित जोशीमठ में जहाँ एक तरफ भू धंसाव के कारण लोग भारी डर के साये में जीने को मजबूर हैं। तो वहीं अब मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने लोगों के लिए मुसीबतें और बढ़ा दी हैं। बता दें की मौसम विभाग ने जोशीमठ के लिए चार दिन भारी बताए है और साथ ही प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

Landslide In Joshimath

Landslide In Joshimath : मौसम विभाग का कहना है कि बारिश होने से जोशीमठ में खतरा बढ़ सकता है और दरारें अधिक चौड़ी हो सकती है। भू धंसाव के चलते पूरा जोशीमठ शहर इन दिनों तेजी से धस रहा है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की माने तो मात्र 12 ​दिनों में जोशीमठ 5.4 सेमी. धंस चुका है और धंसाव से अब तक 849 घर प्रभावित हो चुके हैं। वहीं मकान में दरार पढ़ने के सबसे ज्यादा मामले रविग्राम वार्ड 161 और गांधीनगर 154 से सामने आए हैं।

 

Landslide In Joshimath

 

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड में राशन के साथ मिलेगा मंडुवा, पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने पर सरकार का जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published.