Notice To Paddy Purchasing Center

Notice To Paddy Purchasing Center : हल्द्वानी में सरकारी धान खरीद केंद्रों पर किसानों से हुई धोखाधड़ी, 37 धान क्रय केंद्रों के खिलाफ नोटिस जारी

उत्तराखंड क्राइम गढ़वाल/कुमाऊं नैनीताल राजनीति
News Uttarakhand

Notice To Paddy Purchasing Center : हल्द्वानी में सरकारी धान क्रय केंद्रों पर किसानों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बाट तोल विभाग ने मामले में 37 धान क्रय केंद्रों के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। वहीं संतोषजनक जवाब न मिलने पर धान क्रय केंद्रों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

 

Notice To Paddy Purchasing Center

 

Notice To Paddy Purchasing Center : जवाब न मिलने पर कार्रवाई

बाट तोल विभाग ने सरकारी धान क्रय केंद्रों पर किसानों के साथ धोखाधड़ी मामले पर 37 धान क्रय केंद्रों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। उप नियंत्रक कुमाऊं मंडल बाट माप विभाग गोविंद सिंह रावत का कहना है कि सरकारी धान क्रय केंद्रों पर किसानों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिसके बाद विभाग ने 70 धान क्रय केंद्रों पर अभी तक निरीक्षण किया जिसमें 37 क्रय केंद्रों पर उनके बाट और कांटों की जांच पड़ताल की गई।

Notice To Paddy Purchasing Center

उन्होंने कहा कि जांच में पता चला कि क्रय केंद्रों पर संचालित कांटों का विभाग द्वारा सत्यापन नहीं कराया गया था और कई सत्यापन जिनमें मोहर भी नहीं लगी थी। ऐसे में 37 क्रय केंद्रों के खिलाफ चालान और नोटिस की कार्रवाई का जवाब मांगा गया है।

 

Notice To Paddy Purchasing Center

ये भी पढ़ें : दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए आप ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, प्रचार करेंगे उत्तराखंड के 45 नेता

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.