Symbolic Fast Of Harda : राजधानी देहरादून के गांधी पार्क में आज कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मौर्चा खोलते हुए सांकेतिक उपवास किया जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत तमाम कांग्रेसी सांकेतिक उपवास पर बैठे।
जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रही भाजपा—हरीश रावत :
Symbolic Fast Of Harda : उत्तराखंड भाजपा के मीडिया से रूबरू होते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार लगातार यहां की जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। खनन, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, कोरोनाकाल में लापरवाही ,बेरोजगारी, महंगाई इन सबके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।
Symbolic Fast Of Harda :
हर मोर्चे पर फेल साबित हुई भाजपा सरकार— हरदा :
Symbolic Fast Of Harda : उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज भी कई हजार नौजवान बेरोजगार बैठे हैं चिकित्सा, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, इन सबमें सरकार पूर्ण रूप से फेल हो चुकी है और भाजपा के राज में किसान हो या कोई भी वर्ग हो सभी परेशान है। आज भाजपा की कुरीतियों के खिलाफ कांग्रेस उपवास पर बैठी है। उन्होंने ‘उत्तराखंडियत बचाओ, भाजपा हटाओ’ नारे पर जोर देते हुए कहा की प्रदेश के विकास के लिए यह होना बहुत जरूरी है और निश्चित तौर पर 2022 विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को जड़ से उखाड़कर फेंकने का काम करेगी।
ये भी पढ़ें : साहित्य अकादमी अवार्ड के इस पुरस्कार के लिए चुने गये नैनीताल के देवेंद्र मेवाड़ी