Teej Program In Mussoorie

Teej Program In Mussoorie : तीज कार्यक्रम में जमकर थिरकी महिलाएं, कई प्रतियागिताओं का हुआ आयोजन

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल देहरादून मनोरंजन विशेष
News Uttarakhand

Teej Program In Mussoorie : मसूरी के छावनी और कुलड़ी क्षेत्र की महिलाओं ने तीज उत्सव का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी करने के साथ ही जमकर नृत्य किया।

Teej Program In Mussoorie :

Teej Program In Mussoorie

मनोरंजक प्रतियागिताएं :

इस मौके पर महिलाएं सज धज कर कार्यक्रम में आयी। जहां अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका लक्ष्मी उनियाल ने कहा कि तीज का पर्व महिलओं के सुहाग का पर्व है। जिसमें अपने पतियों की दीर्घायु की कामना की जाती है और महिलाएं श्रंगार कर कार्यक्रम में भागीदारी करती है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में कई मनोरंजक प्रतियागिताएं रखी गई थी। वहीं इस कार्यक्रम में रैंप वॉक का विशेष आयोजन किया गया। जिसमें सभी महिलाओं ने प्रतिभाग किया इस मौके पर आयोजक सुषमा ने कहा कि यह कार्यक्रम सीमित साधनों से किया जा रहा है।

Teej Program In Mussoorie

Teej Program In Mussoorie : महिलाओं ने तय किया कि कार्यक्रम घर की जगह सभी महिलाओं को एकत्र कर किया जाय क्योंकि उसका अलग आनंद होता है। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताए रखी गई हैं। कार्यक्रम की मुख्यअतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष की पत्नी तनु उनियाल ने महिलाओं को तीज पर्व की बधाई दी और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरूस्कार वितरित किए गये।

Teej Program In Mussoorie

ये भी पढ़ें :  बिना अनुमति हरे पेड़ों पर चली आरी , लगा लाखों का जुर्माना

Leave a Reply

Your email address will not be published.